---विज्ञापन---

Viral Video : बेचारा दूल्हा! दुल्हन को पकड़ने के लिए बढ़ाया हाथ, मिला धोखा

Wedding Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्टेज पर खड़ा दूल्हा, दुल्हन की वजह से नीचे गिर गया। वहीं एक अन्य वीडियो मे दूल्हा आरोप लगा रहा है कि उसकी दुल्हन बदल दी गई।

---विज्ञापन---

Wedding Funny Viral Video :शादी से जुड़े वीडियो की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो फनी हैं तो कुछ चौंकाने वाले भी हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेचारे दूल्हे के साथ धोखा हो गया। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को लाने के लिए हाथ बढ़ा रहा था लेकिन तो दुल्हन ने खेला कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टेज के आस पास बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। सभी वरमाला का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच जब दुल्हन स्टेज के पास पहुंची तो दूल्हे आगे बढ़कर दुल्हन को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया, दुल्हन ने भी हाथ बढ़ाकर दूल्हे का हाथ पकड़ तो लिया लेकिन इसके बाद जो हुआ बेचारा दूल्हा स्टेज से नीचे गिर गया।

---विज्ञापन---

जब दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो उसने हाथ पकड़कर इतनी जोर से खींचा कि दूल्हे का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। वहां मौजूद लोगों के कैमरे में ये घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।


एक और दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी के मंडप में बैठकर मोबाइल की स्क्रीन देख रहा है। दरअसल दूल्हे का ध्यान शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर है। यह वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह अपने भविष्य (होने वाली पत्नी से अधिक) अपने शेयर बाजार में किए इन्वेस्टमेंट को लेकर चिंतित है। देखें वीडियो।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Trading Leo (@tradingleo.in)

---विज्ञापन---


एक अन्य वीडियो में एक दूल्हे के आरोप को सुनकर लोग सन्न रह गए। दरअ सल दूल्हा दुल्हन पक्ष पर आरोप लगा रहा था कि दुल्हन ही बदल ली गई है। उसका कहना था कि जिस लड़की से उसका रिश्ता दिया हुआ था। मेरी शादी उस लड़की से नहीं बल्कि किसी और से करवाई जा रही है। देखें वीडियो।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Humours Family | Shivam Pandey (@humoursfamily)

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2024 05:04 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola