Wedding Funny Viral Video : शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा इतनी तेजी से रसगुल्ला खा रहा है कि लोग महेंद्र सिंह धोनी के स्टम्पिंग से तुलना कर रहे हैं। इस वीडियो को दस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तरफ दूल्हे वाले बैठे हैं जबकि दूसरी तरफ दुल्हन के परिवार से जुड़े खड़े हैं। दूल्हा एक कुर्सी पर बैठा है। कुछ लड़कियां दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए पहुंचीं। जैसे ही दूल्हा रसगुल्ला खाने के लिए मुंह आगे बढ़ाता, लड़कियां रसगुल्ला पीछे कर लेती थीं। इसके बाद दूल्हे ने जो टैलेंट दिखाया, उसे देख सब हैरान रह गए।
रसगुल्ला खाते दूल्हे का वीडियो वायरल
कुछ देर तक दूल्हा सिर नीचे करके बैठा हुआ था। इसी बीच उसने अचानक से रसगुल्ले मुंह में भर लिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लड़कियां कुछ समझ ही नहीं पाईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों का कहना है कि रसगुल्ला खाने में ये दूल्हा तो महेंद्र सिंह धोनी के स्टम्पिंग करने से भी तेज निकला।
देखें वीडियो
यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि दूल्हा ने ऐसे रसगुल्ला खाया है, जैसे छिपकली मक्खी पर हमला करती है। एक ने लिखा कि चीते की चाल, बाज की नजर और इस भाई के मुंह की तेज गति पर कभी संदेह मत करना। एक अन्य ने लिखा कि भाई इतनी तेजी से रसगुल्ला खा रहा है, इतनी तेजी से महेंद्र सिंह धोनी स्टम्पिंग भी नहीं करते थे। एक अन्य ने लिखा कि भाई तो टैलेंटेड निकला।
यह भी पढ़ें : Video: RPF अफसर ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत
एक अन्य ने लिखा कि आपने कभी शिकार की तलाश में बैठी छिपकली को देखा है? इतनी तेजी से तो वो भी शिकार नहीं करती है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे ये भाई पिछले जन्म में छिपकली था और इस जन्म में रसगुल्ला खाने के लिए आया है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines