Wedding Funny Viral Video : शादी के दौरान कुछ घटनाएं या हरकतें ऐसी हो जाती हैं जो लोगों को गुदगुदाने पर मजबूर कर देती हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है। दूल्हा, दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने ही जा रहा था लेकिन पंडित जी का निर्देश पालन करने के चक्कर में ऐसी गलती कर बैठा कि दुल्हन समेत वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
जयमाल के बाद जब दूल्हा और दुल्हन एक साथ बैठे थे और मंगलसूत्र पहनाने की प्रक्रिया होने वाली थी। जब मंगलसूत्र लाया गया तो पंडित जी ने कहा कि जयमाला पीछे कर लो। इतना सुनते ही दूल्हे ने अपनी जयमाला पकड़कर पीछे की ओर कर दिया। हालांकि पंडित जी, दुल्हन की जयमाला को पीछे करने के लिए कह रहे थे जिससे मंगलसूत्र पहनाने में आसानी हो।
दूल्हे को जब किसी रिश्तेदार ने कहा कि आपकी नहीं बल्कि उनकी (दुल्हन) करनी है तो दुल्हन को हंसी आ गई। दूल्हे की इस मासूमियत पर वहां मौजूद अन्य लोग भी हंस पड़े। सबको हंसता देख दूल्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। यह वीडियो बड़ा ही मजेदार और प्यारा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि ऐसे ही पलों को कैमरे में कैद करना चाहिए, जिसे देखकर आप जिंदगी पर हसें। एक महिला सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बस ऐसा ही पति चाहिए, जो इतना मासूम हो। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये क्षण उनकी जिंदगी का सबसे यादगार होगा।
यह भी पढ़ें : मां से बिछड़कर परेशान था हाथी का बच्चा; वनकर्मियों ने जो किया, जीत लिया लोगों का दिल
एक ने लिखा कि आजतक जितने भी वीडियो मैंने देखे हैं उसमें ये सबसे अधिक मासूमियत वाला वीडियो है। एक अन्य ने लिखा कि जिसकी शादी इतनी हंसी के साथ शुरू हुई है, उसका जीवन भी हंसते-हंसते ही कट जाएगा।
वीडियो को 𝙉𝙀𝙊𝙋𝙄𝙓 𝙋𝙃𝙊𝙏𝙊𝙂𝙍𝘼𝙋𝙃𝙔 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था, इस वीडियो को 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जबकि पांच लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines