Wedding Fight Viral Video : शादी के स्टेज पर लोग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचते हैं, फोटो क्लिक करवाते हैं और गिफ्ट देते हैं लेकिन क्या कोई बदला लेने के लिए शादी के स्टेज पर मारपीट कर सकता हैं? एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे पर मुक्कों की बारिश कर दी।
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इसी बीच एक शख्स स्टेज पर चढ़ता है, पहले वह फोटो क्लिक करवाया और दूल्हे के सामने पहुंचते ही उस पर हमला कर देता है। शख्स ने दूल्हे के चेहरे पर एक के बाद एक कई मुक्के जड़ दिए।
शख्स ने जैसे ही हमला किया, तुरंत दुल्हन बचाव के लिए खड़ी हो गई और अन्य लोग भी स्टेज पर पहुंच गए। शख्स को काबू किया और उसकी पिटाई की। दावा किया जा रहा है कि दुल्हन और पिटाई करने वाला शख्स एक ही स्कूल में पढ़ाते हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जब दुल्हन ने किसी और से शादी की तो उसने बदला लेने के लिए दूल्हे की पिटाई की। हालांकि हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये सब रियल में भी होता है। एक ने लिखा कि हो सकता है कि गलती लड़की की हो और वो दोनों लड़कों को धोखा दे रही हो। एक अन्य ने लिखा कि जब आप अपनी गलती से फेल हो जाते हैं तो इसी तरह का गुस्सा आता है।
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को गोद में बैठा स्टाइल मार रहा था शख्स, बाइक समेत उठा ले गई पुलिस
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि इसमें दूल्हे की क्या गलती थी भाई? उसकी क्यों पिटाई की? एक अन्य ने लिखा कि हिम्मत तो देखो, उसकी शादी में जाकर उसी को पीट रहा है। इसके बाद तो इस लड़के की खूब पिटाई हुई होगी। एक अन्य ने लिखा कि शायद ही कोई इस तरह का इंतकाम लेने की सोच रखता हो।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines