Wedding Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं, रील्स के जमाने में लोग फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, बात करें डांस की तो लोगों ने इसको अपना पैशन बना लिया है, जहां कभी भद्दे तो कभी सभ्य डांस का वीडियो दिखाई देता है। अब एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के दौरान दो लोग दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
डांस से लूटा सबका दिल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के कार्यक्रम में मौजूद दो लोगों ने ‘तुमसे मिले दिल में उठा दर्द करारा’ गाने पर बेहतरीन डांस किया। इसके साथ वहां मौजूद सभी लोग अपने पैरों को नहीं रोक पाएं और गाने के धुन पर थिरकने लगते हैं। डांस इतना बेहतरीन होता है कि लोगों का इससे नजर हटाना भी मुश्किल हो जाता है। दोनों के डांस करने पर वहां मौजूद लोग उन पर पैसे लूटाने लगते हैं।
70 लाख से अधिक व्यूज
बता दें कि इस वीडियो को saruns icon नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 70 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं. हजारों से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आज के जमाने में ऐसा डांस देखने को नहीं मिलता। एक ने लिखा कि ये होती है मर्यादा, लड़की ने दुनिया का सबसे अच्छा डांस किया है।
यह भी पढ़े: ‘वीडियो वायरल कर दूंगा, जहां बुलाऊं आ जाना’; गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
एक ने लिखा कि ये भारत की संस्कृति है जो लड़कियों को मर्यादा में बांधकर रखती है। एक अन्य ने लिखा कि पहली बार इंस्टाग्राम पर एक अच्छी वीडियो देखने को मिली है। एक ने लिखा कि पल्लू सम्भाल कर डांस करना कोई छोटी बात नहीं है। एक ने लिखा कि जरूरी नहीं कि अश्लील वीडियो बनाकर ही लाइक मिले, मर्यादा में रह कर भी प्यार बटोरा जा सकता है। एक ने लिखा कि फोन लेने का फायदा हुआ है, ऐसा वीडियो हो तो मैं दिनभर देखता रहूंगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines