Video : बरात में डांस देख ऐसे लगा, वानर सेना लंका में घुस गई...वायरल वीडियो पर बोले यूजर

Wedding Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी में डांस करते लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे वानर सेना लंका में घुस गई हो।

Wedding Dance Viral Video
विज्ञापन

Wedding Dance Viral Video : शादी में डांस ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? डांस और शादी दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन कुछ लोग शादी डांस के लिए दूर-दूर तक मशहूर होते हैं। शादी में किए डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि लंका पर वानर सेना ने हमला बोल दिया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डांस में सिर्फ पुरुष ही शामिल हैं। सभी शादी का जश्न मनाते हुए इतने जोश में आ गए कि कोई नाचते-नाचते बर्तन फेंक रहा है, कोई खंभों पर चढ़कर और कुछ तो शर्टलेस होकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग कुर्सियां फेंक रहे हैं तो कुछ टेंट के कपड़े फाड़ रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का कालीन के साथ नाच रहा है तो एक अन्य हथौड़े का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो को देखने पर साफ पता चल रहा है कि सभी बस मजे कर रहे हैं। इस वीडियो को 44 मिलियन (साढ़े चार करोड़) लोगों देखा है। इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Kumar (@rohit_palwaliya_01)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बेचारे कितने खुश हैं एक दिन इन सभी की शादी हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इन सब हरकतों की वजह से ही तो अंग्रेज देश छोड़कर भाग गए। एक अन्य ने लिखा कि इन भाइयों को देखकर यह तो तय हो गया कि अंग्रेजों से हम नहीं हमसे अंग्रेज आजाद हुए थे। एक ने लिखा कि किष्किंधा की वानर सेना लंका में घुस गई क्या?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि शादी के बाद जब टेंट वाले को कॉल किया तो पता लगा वो कोमा में है। एक अन्य ने लिखा कि भाई टेंट तो आपका ही है तो एक कॉल मुझे भी कर लेता, मैं भी थोड़े मजे ले लेता। एक अन्य ने लिखा कि भाई डांस देखकर तो मजा आ गया, बड़े दिन बाद कुछ यूनिक देखने को मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ