मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद “नीले ड्रम” की चर्चा ज़ोरों पर है। इस केस में मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले रंग के ड्रम में सीमेंट से पैक कर छिपा दिया था। इसके बाद देशभर में कई ऐसी खबरें सामने आईं, जिनमें पत्नियों द्वारा अपने पतियों को ‘ड्रम में भरने’ की धमकी दी गई। लेकिन अब इस चर्चा को एक शादी समारोह में मजाक का रूप दे दिया गया, जब दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में नीला ड्रम भेंट कर दिया। यह देख स्टेज पर ठहाकों का माहौल बन गया।
नीला ड्रम गिफ्ट में, साथ में झुनझुना भी पकड़ाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला स्टेज पर खड़े हैं। तभी उनके दोस्त गिफ्ट देने स्टेज पर आते हैं, और उनके साथ एक नीला ड्रम भी मौजूद होता है। ड्रम देखकर दुल्हन की हंसी छूट जाती है।
इतना ही नहीं, दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन को एक झुनझुना भी पकड़ाया और उसे बजाने को कहा। दोनों हंसते हुए स्टेज पर झुनझुना बजाते नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यहां देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ये किस तरह का बेहूदा मजाक है? आजकल वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। जरूर ये किसी रीलबाज का आइडिया होगा।” एक अन्य ने लिखा, “भाई, मजाक-मजाक में दुल्हन सच में ही ना निपटा दे!” एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इन लोगों ने दूल्हे का दिन ही नहीं, रातें भी खराब कर दी हैं, बेचारे को ठीक से नींद नहीं आएगी।”
यह भी पढ़ें : सिर्फ साड़ी पहन वीडियो बनाने वाली दिवा फ्लॉलेस कौन? जिसे देख रहे 6 मिलियन लोग
वहीं कई यूजर्स ने इस मजाक की आलोचना भी की। एक ने लिखा, “एक दर्दनाक घटना को लोगों ने मजाक बना दिया है।” एक अन्य ने कहा, “शुभ घड़ी में ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए। ये उनके लिए मजाक हो सकता है, लेकिन जिनका बेटा नीले ड्रम से बरामद हुआ है, उनके दिल पर क्या बीत रही होगी?” एक ने कहा, “मजाक की भी एक सीमा होती है, लेकिन कुछ लोगों ने उसे भी पार कर दिया है।”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines