हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weather News: दिल्ली सहित देश के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Weather News

Weather News: देशभर में मानसून एक्टिव होने के बाद से ही कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कई प्रदेशों में आज तेज बारिश होने की संभावना जाहिर की है। क्योंकि इस वक्त देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां चल रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारतीय राज्यों में मानसून पहले से ही एक्टिव हो चुका है। जहां झमाझम बारिश हो रही है। जबकि अब उत्तर भारत की तरफ से भी मानसून आ चुका है। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश होने के चांस हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश की संभावना है। जबकि पंजाब में भी 8 जुलाई तक अच्छी खासी बारिश होने के चांस हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सावधानी बरतने की अपील

भारी बारिश की चेतावनी के बाद मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। क्योंकि पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के बाद लेडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं। जबकि आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola