WBCHSE HS 12th Topper List 2023: वेस्ट बंगाल 12वीं का रिजल्ट जारी, सुभ्रांशु सरदार ने किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

WBCHSE HS 12th Topper List 2023
Edited By Niharika Gupta

WBCHSE HS 12th Topper List 2023
West Bengal Board HS Result 2023: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 24 मई को 12वीं का परिणाम (WBCHSE Uccha Madhyamik Result 2023) जारी कर दिया है। इस साल, लगभग 8 लाख पश्चिम बंगाल के छात्रों ने WBCHSE द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।
परीक्षा में बैठने वाले 824891 उम्मीदवारों में से 737807 पास हुए। पास प्रतिशत 89.25 प्रतिशत रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 91.86 प्रतिशत रहा। शीर्ष 10 टॉपरों में 87 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें से 18 हुगली जिले से हैं। पूर्वी मिदनापुर का रिजल्ट 95.75 प्रतिशत रहा जो सभी जिलों में सबसे अच्छा है।
वेस्ट बंगाल 12वीं की परीक्षा में सुभ्रांशु सरदार ने 496 अकों के साथ टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर सुषमा खान और अबू समा रही हैं।
छात्रों को SMS सुविधा के जरिए अपनी मार्कशीट चेक करने का विकल्प भी दिया गया है. ऐसा करने के लिए, छात्रों को WB12 पंजीकरण संख्या को 56070, 5676750 या 56263 पर SMS करना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: