---विज्ञापन---

एक ऐसा पेड़ जो पूरे गांव की प्यास बुझा सकता है, अंदर कैसे आया इतना सारा पानी?

Indian Laurel Tree Water Storage Reason: भारत में एक अनोखा पेड़ है जो ऑक्सीजन के साथ-साथ पानी भी देता है। यह पेड़ कई साल से आंध्रा प्रदेश के लोगों की प्यास बुझा रहा है और इसका वीडियो खूब चर्चा में है। जानें पेड़ में कैसे आया इतना सारा पानी?

Water Filled In Tree Video: हमारी प्रकृति में कई ऐसे रहस्यों से छिपे हैं जिन्हें हम आज तक खोज ही नहीं पाए। इस बीच क्या आपको पता है कि आंध्र प्रदेश में एक ऐसा पेड़ जिससे ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि पानी भी निकलता है? इससे कोंडा रेड्डी समुदाय कई साल से प्यास बुझा रहे हैं। वीडियो में पेड़ के तने पर छाल काटने के बाद पानी की धार निकलती हुई दिखती है। कोई समझ ही नहीं पा रहा कि आखिर यह हो कैसे रहा है? इस गजब पेड़ की जांच खुद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई है।

---विज्ञापन---

क्या है पेड़ का नाम?

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ के तने पर पैनी चीज से वार करने पर पानी कितनी तेजी से बह रहा है। पेड़ से इतना पानी निकल रहा है जिससे कई टंकियां भर जाएं। इस पेड़ का नाम इंडियन लॉरेल (Indian Laurel Tree) है जो पानी को अपने अंदर इकठ्ठा रखता है। वन विभाग के अधिकारियों ने लॉरेल पेड़ की छाल काटी, जिससे पानी निकलने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे देखकर हर कोई हैरान है। पेड़ से जुड़ी यह अनोखी जानकारी गोदावरी इलाके में पहाड़ी की तलहटी में रहने वाले जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दी थी। वे सदियों से इसकी छाल को काटकर ही अपनी प्यास बुझाते रहे हैं।

कैसे आया पेड़ के अंदर इतना सारा पानी?

आंध्र प्रदेश के पापिकोंडा पार्क में यह अनोखा पेड़ मिला। यह सिर्फ साउथ एशियाई देशों में ही मिलता है। दरअसल, गर्मियों में पेड़ अपने अंदर पानी जमा करते हैं। एक नॉर्मल पेड़ में Xylem ट्यूब के जरिए पानी जड़ से बाकी हिस्सों में जाता है और पत्तों से निकलकर उड़ जाता है। दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश का यह पेड़ अलग है। यह जिंदा रहने के लिए उसी ट्यूब में एक Void बना देता है जिस वजह से पानी भाप बनकर नहीं उड़ पाता और पेड़ के अंदर ही रह जाता है। इस तरह यह तपती गर्मी से बचाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुर्गे का शिकार करने आया तेंदुआ खुद बना ‘शिकार’, देखें वीडियो

First published on: May 16, 2024 02:31 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola