What is Aquagenic Urticaria? : क्या किसी को पानी से भी एलर्जी हो सकती है? अगर किसी को पानी से एलर्जी हो जाये तो उसकी जिंदगी में बचेगा क्या? कैसे कोई पानी से खुद का बचाव करेगा? लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसे पानी से एलर्जी है, अगर वह पानी से नहा ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है।
पानी से एलर्जी
22 साल की इस लड़की का नाम लॉरेन मोंटेफुस्को है। इसे पानी से ही एलर्जी है, इसलिए इसने नहाना ही बंद कर दिया। लड़की ने बताया कि पानी से नहाने के बाद उसके शरीर में खुजली शुरू हो जाती है और दाने निकल आते हैं। लड़की ने कहा कि खुजली इतनी अधिक होती है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।
सिर्फ 37 लोगों को है ये एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया !
लॉरेन मोंटेफुस्को को जो समस्या है उसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ 37 ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें लोगों को पानी से एलर्जी की बात सामने आई है। 22 साल की इस लड़की ने बताया कि जब वह नहाती है या पानी के संपर्क में आती है तो उसकी खुजली एक घंटे तक बनी रह सकती है। ऐसा लगता है कि खुजली त्वचा पर नहीं बल्कि अंदर से हो रही है। मैं ना खुजलाने की कोशिश करती हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।
यह भी पढ़ें : फूड ब्लॉगर की गजब बेइज्जती! कचौड़ीवाले के ‘तीखे’ शब्दों ने बिगाड़ दिया बंदे का जायका, वीडियो वायरल
12 साल की उम्र में पता चली बीमारी
नहाने की जगह ये लड़की “बॉडी वाइप्स” का इस्तेमाल करती है। लॉरेन मोंटेफुस्को ने बताया कि वह जल्दी से नहाकर शरीर को पोछ लेती है और कपड़े पहन लेती है। शरीर पर पानी का इस्तेमाल कम करना पड़े, इसके लिए सूखे शैम्पू का इस्तेमाल करती हूं। 12 साल की उम्र में ही इस परेशानी का पता चला और डॉक्टर के पास गई, जहां उसे इस एलर्जी के बारे में पता चला।
यह भी पढ़ें : एक की वजह से चली जाती है कई चीटियों की जान, जानिए हैरान कर देने वाला कारण
लड़की ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उसकी मानसिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ा। वह खुद से ही घृणा करने लगी थी क्योंकि वह ठीक से नहा नहीं पाती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसे एक ऐसे समूह के बारे में पता चला, जो नहाना पसंद नहीं करता। उन लोगों से मिलकर इस लड़की को थोड़ा अच्छा लगा और उनके ग्रुप में शामिल हो गई।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines