Watch Video Woman Driving E-Rickshaw Beats Traffic Policeman With Slippers: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई करती दिख रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत ई-रिक्शा चलाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गाजियाबाद शहर में जाम लगा था। इस दौरान सड़क पर बिना नंबर प्लेट का एक ई-रिक्शा खड़ा था, जिसे मिथिलेश नाम की महिला चला रहा थी। आरोप है कि जाम की वजह से घटनास्थल पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी विजयकांत सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार के साथ महिला को सड़क से ई-रिक्शा हटाने को कहा।
आरोप है कि ई-रिक्शा हटाने को कहने के बाद मिथिलेश पुलिसकर्मियों पर भड़क गई। उसने चप्पल से पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने पुलिसकर्मी का वायरलेस सेट छीन लिया और उसे सड़क पर फेंककर तोड़ दिया।
https://twitter.com/Manishkumarttp/status/1711978465392759173
एडिशनल डीएसपी (ट्रैफिक) बोले- संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाह ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ड्राइवर मिथिलेश ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पुलिसकर्मी के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
कुशवाहा ने बताया कि महिला के दुर्व्यवहार के बावजूद ट्रैफिक एसआई विजयकांत सिंह और हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि घटनास्थल पर महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चलाने वाली महिला के खिलाफ IPC की धारा 332 (किसी लोक सेवक को रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) और धारा 353 (लोक सेवक को कार्यमुक्त करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
23 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines