Kapil Dev Dance Viral Video: किक्रेट की दुनिया के दिग्गज कपिल देव ने 6 जनवरी को अपना 65वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। कपिल देव क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। किसी भी टीम के लिए विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। इसलिए उनके देशभर में ढेरों प्रशंसक हैं, जिन्होंने उनको जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी। वहीं जन्मदिन के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ गुलाबी आंखें गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
वहीं वीडियो में कपिल देव ने बताया कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इस खास मौके पर यात्रा करना चाहते थे, लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि पूरी 83 टीम वहां मेरे साथ हो, लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा आयोजन है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी-कभी कुछ चीजें भूल जाते हैं।
यह भी पढ़े: कलयुगी शिक्षक की ‘गंदी’ हरकत, फिट रहने की एक्सरसाइज सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़
घर पर ही मनाया जन्मदिन
पाकिस्तान के खिलाफ 1978 में अपने डेब्यू मैच में कपिल को उनके दोस्तों ने सरप्राइज पार्टी दी थी। हालांकि उन्होंने जन्मदिन पर सेलिब्रेशन की कोई खास प्लानिंग नहीं की। उन्होंने घर पर ही दिन बिताया। बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर के साथ हाल ही में आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद, कपिल ने इच्छा व्यक्त की है कि इस साल उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर देखना है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस साल हमारी टीम नए रिकॉर्ड्स बनाए और हम सभी को गर्व महसूस कराए।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines