News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Watch Video Celebrated Coffee Day in space Astronaut showed demo: यूरोपियन स्पेस एजेंसी(ESA) ने इंटरनेशनल कॉफी डे को स्पेस में खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। ईएसए ने एक्स पर स्पेस के डेमो की एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि अंतरिक्ष में कॉफी कैसे पीते हैं। ईएसए ने हैशटैग #InternationalCoffeeDay के साथ लिखा कि हमारे अंतरिक्ष यात्री ने डेमो दिखाया कि वह अंतरिक्ष में अपनी सुबह की कॉफी कैसे पीते हैंं!”आपको बता दें कि पेय पदार्थ के रूप में कॉफी का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस्टोफोरेटी नाम की एस्ट्रोनॉट एक पैकेट से छोटे कप में कॉफी डालती हैं। हालांकि, जब वह इसे पीने की कोशिश करती हैं, तो कॉफी बाहर नहीं निकलती है। इसके बाद वो बड़े आनंद से अपनी कॉफी का सिप लेती देखी जा सकती हैं। बता दें कि ये कॉफी कप अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसलिए क्रिस्टोफोरेटी कॉफी कप में डालकर आसानी से पी जाती हैं।
How do you like your coffee?☕️
Our astronaut @AstroSamantha demonstrates how she has her morning coffee in space! #InternationalCoffeeDay pic.twitter.com/UKA1Hy0EWW
— ESA (@esa) October 1, 2023
बता दें कि ईएसए ने इस वीडियो को 1 अक्टूबर को इंटरनेशन कॉफी डे पर शेयर किया था। इस वीडियो को अबतक 2.62 लाख लोगों ने देखा है। वहीं, दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। इसके अलावा कई यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा डेमो, बहुत बढ़िया, अब इसे देखने के बाद रात 11 बजे मुझे कॉफी की तलब लग रही है। वहीं, दूसरे ने कहा कि बहुत शानदार बैलेंस। बता दें कि नासा ने एक ब्लॉग में बताया था कि माइक्रोग्रैविटी कप आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों को कॉफी पीने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।