Watch Video: कंपनी ने की वॉक-इन इंटरव्यू घोषणा, गेट पर उमड़ा हुजूम, दंग रह गए लोग

Walk-in Interview Video Viral: वायरल वीडियो में कंपनी के बिल्डिंग के गेट के बाहर हजारों की संख्या में युवक-युवतियों की भीड़ दिखाई दे रही हैं।

image - 2023-11-01T203635.447

Walk-in Interview Video Viral: भारत में बेरोजगारी को लेकर आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता रहता है। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने के साथ ही भारत में नौकरियों की किल्लत बढ़ गई। देश बेरोजगारी का लेवल इतना हाई है कि सरकारी चपरासी की नौकरी के लिए PhD डिग्री होल्डर आवेदन भर रहे हैं। आज भारत में लोग ज्यादा है और नौकरियां बहुत ही कम। इसलिए जहां भी नौकरी के लिए भर्ती निकलती हैं लो वहां पर टूट पड़ते है। ऐसे में भारत में बेरोजगारी की स्थिति दर्शाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंपनी के गेट पर लोगों की भीड़

इस वायरल वीडियो में एक कंपनी के बिल्डिंग के गेट के बाहर हजारों की संख्या में युवक-युवतियों की भीड़ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियों में दिखाई दे रही लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि अगर ऊपर से सरसों फेंका जाए तो वो भी किसी के सिर पर ही गिरेगा। वीडियो क्लिप में सभी लोग अपने-अपने हाथ में एक फॉर्म लिए हुए है और आशा भरी निगाहों से गेट की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, कब उन्हें अंदर जाने का मौका मिलेगा। इस वीडियो की सबसे हैरान करने वाली ये है कि इसमें दिखाई दे रहे सभी लोग युवा है, जो नौकरी के लिए तरस रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

इस वीडियो को @IndianTechGuide नाम के हैंडल से X पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर कैप्शन देते हुए लिखा- ‘भारत में वॉक-इन इंटरव्यू की स्थिति’ बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो हैदराबाद का है। हैदराबाद की एक कंपनी ने वॉक-इन इंटरव्यू घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी के गेट पर ये नजारा देखने को मिला। बता दें कि कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पोस्ट की कमेंट में कई मजे लेते हुए दिखाई दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ