Prank With Scammer : आजकल फ्रॉड करने वालों की बाढ़ आ गई है। फोन कॉल, मैसेज आदि से स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने के लिए तैयार रहते हैं, एक गलती हुई नहीं कि आपका अकाउंट खाली भी हो सकता है। हालांकि अब बहुत से लोग फ्रॉड करने वालों के तौर तरीके से परिचित हो गए हैं और उन्हीं की खिंचाई कर देते हैं। हाल ही में एक वीडियो आया था जब एक फ्रॉड करने वाले ने पुलिस बनकर कॉल किया तो शख्स ने उसके सामने अपने कुत्ते को बैठा दिया था। यह देखकर फ्रॉड करने वाले शख्स की हंसी नहीं रुकी थी। अब एक लड़की ने स्कैमर के दिमाग का दही बना दिया।
वॉयस आर्टिस्ट तान्या नांबियार के पास एक स्पैम कॉल आई। कॉल को अनदेखा करने या कॉल काट देने की जगह तान्या ने कॉल करने वाले के साथ प्रैंक करने की योजना बना ली। उन्होंने अपनी आवाज बदल कर स्कैमर को परेशान कर दिया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को एक बैंक का प्रतिनिधि बताया और विशेष क्रेडिट कार्ड का ऑफर देने लगा।
वॉयस आर्टिस्ट ने स्कैमर के लिए मजे
जब कॉल करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आपको इसमें दिलचस्पी है तो तान्या ने जो किया, कॉल करने वाले का माथा घुमा देने के लिए काफी थी। तान्या ने उससे आवाज बदलकर पूछा, “क्या आप अकेले हैं और किसी दोस्त की तलाश कर रहे हैं?” फिर वह उससे कहती हैं कि अगर वह बातचीत जारी रखना चाहता है तो “एक दबाएं “।
देखें वीडियो
कॉल करने वाले ने तुरंत बटन दबा दिया। इसके बाद तान्या ने शरारती अंदाज में कहा कि आपकी समय सीमा समाप्त हो गई है। तान्या की बातें सुनकर कॉल करने वाला परेशान हो गया और उसने अपशब्द कहते हुए फोन को काट दिया। तान्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : बीच सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा शख्स, वीडियो हो रहा वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो बड़ा ही मजेदार था। एक अन्य ने लिखा कि किसी स्कैमर की कोई भी ऐसी क्लास नहीं लगा पाया। बेचारा समझ ही नहीं पा रहा होगा कि कॉल काटे या और बात करे। एक ने लिखा कि फ्रॉड करने वाले इसी के हकदार हैं कि उनके साथ भी फ्रॉड किया जाए।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
2 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines