डिजिटल दुनिया में, जो ज्यादातर रील और मीम्स से भरी रहती है, कुछ पोस्ट या ट्रेंड अक्सर इस तरह से ध्यान आकर्षित करते हैं कि वे सिर्फ एक स्क्रॉल में वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही हुआ जब ‘विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड जॉब’ इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस मीम को देखकर यह कहा जा रहा है कि सबको विशाल मेगा मार्ट या ऐसी ही किसी जगह पर नौकरी करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि हाल ही में ‘विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड जॉब’ के बारे में क्या चर्चा है?
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक दावे के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट ने सिक्योरिटी गार्ड जॉब के लिए 1 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करेंट अफेयर्स इंग्लिश और लोकल लेंग्वेज के सवाल शामिल थे। इसके बाद मेडिकल टेस्ट भी लिया गया। इसके अलावा जिन कैंडिडेट के पास गार्ड शूटिंग ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट का पिछला अनुभव था उन्हें प्राथमिकता दी गई। कहा जा रहा है कि इस टेस्ट में केवल 1 प्रतिशत कैंडिडेट ही पास हुए, जो इसे देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक बनाता है। हालांकि, जिस शख्स ने ये दावा किया है उसने तारीख में 1 अप्रैल लिखा है, जिससे हो सकता है कि ये मजाक करने या अप्रैल फूल बनाने के लिए किया गया हो। फिर भी सोशल मीडिया पर विशाल मेगा मार्ट ट्रेड कर रहा है।
आज के समय में छोटी-छोटी नौकरियों में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। अभी हाल फिलहाल में ही कई बड़ी परीक्षाओं के नतीजे आए हैं। इसके साथ ही टॉपर्स के इंटरव्यू भी छप रहे हैं, तस्वीरें छप रही हैं। ऐसे में मजाक के तौर पर विशाल मेगा मार्ट के गार्ड की नौकरी को सपना बताने का ट्रेंड चल पड़ा। लोग कॉमेंट्स में कह रहे हैं कि विशाल मेगा मार्ट में गार्ड की नौकरी में भी कॉम्पिटिशन है, घर के पास की नौकरी है। बहुत से लोग करना चाहते हैं, इसलिए वहां भी टफ कॉम्पिटिशन मिलता है। इसलिए, इसे लेकर कई मीम्स बनाई जा रही है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि विशाल मेगा मार्ट ही क्यों? ये मेगा मार्ट अपने स्टोर्स में बजने वाले म्यूजिक और कर्मचारियों के अनाउंसमेंट के तरीके के कारण रील्स का रिलेटेबल कॉन्टेंट पहले भी था, अब ब्रांड का नाम पूरे ट्रेंड है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम इसके मीम्स वायरल हो रहे हैं।
लोगों ने किया कमेंट
कुछ ने लिखा कि इंटरनेट कितना रैंडम है, विशाल मेगा मार्ट को भी नहीं पता था कि उन्हें फ्री में प्रचार मिलेगा। वहीं, एक यूजर ने जिम की फोटो लगाकर लिखा कि विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए ट्रेनिंग। ट्विटर पर कहा जा रहा है, लोग इस पर अपनी उपलब्धियों का ढोल पीट रहे हैं, जबकि इंस्टाग्राम वाले अचानक विशाल मेगा मार्ट के गार्ड भर्ती के दीवाने हो गए हैं।
ब्रांड के बचे करोड़ों रुपये
इस ट्रेंड के साथ मजेदार ये है कि ये किसी को नुकसान नहीं पहुचा रहा है। साथ ही ये ट्रेंड कहीं से अपमानजनक नहीं भी है। किसी के काम का मजाक नहीं उड़ाता, ग्लोरीफाई ही करता है। इस सब के साथ विशाल वाले भी इससे खुश ही होंगे कि उनका प्रचार हो रहा है। और खुद ब्रांड को इस करोड़ों के प्रमोशन के लिए एक पैसा खर्च भी नहीं करना पड़ा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines