Virat Kohli: सीबीएसई का 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और इस साल का उतीर्ण प्रतिशत 96.3% रहा। इसी बीच धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली की 10वीं क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विराट की मार्कशीट IAS जितिन यादव ने X सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट का एक दिवसीय मैच से संन्यास लेना उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है। ऐसे में अब लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। क्रिकेटर की रिपोर्ट कार्ड के साथ एक खास कैप्शन भी दिया गया है जिसमें उनके संघर्ष की कहानी दिखाई दे रही है। आइए आप भी देख लीजिए कितने पढ़ाकू थे आपके फेवरेट विराट कोहली?
ये है विराट कोहली 10वीं की मार्कशीट
अपने बल्ले से धुआंधार पारी खेलने वाले विराट कोहली ने संन्यास ले लिया है जिससे लाखों लोगों का दिल टूट गया है। वहीं 10वीं क्लास के रिजल्ट भी सामने आ गए हैं, इसी बीच विराट की भी 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विराट ने अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। वहीं गणित, विज्ञान और प्रारंभिक आईटी में नंबर कम आए हैं। उन्हें इंग्लिश में 83 अंक ग्रेड A1, हिंदी में 75 अंक ग्रेड B1, सामाजिक विज्ञान में 81 अंक ग्रेड A2, गणित में 51 अंक ग्रेड C2 और आई टी में 74 अंक ग्रेड C2 मिले हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है Bhargavastra?, जिसने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, 10km की रेंज में गिराएगा दुश्मन के ड्रोन
मार्कशीट के साथ लिखा खास नोट
IAS जितिन यादव ने विराट कोहली की मार्कशीट शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा जो खास संदेश देता है। उन्होंने लिखा-
अगर अंक ही एकमात्र कारक होते, तो पूरा देश अब उनके पीछे एकजुट नहीं होता। जुनून और समर्पण ही कुंजी है। इसका मतलब है कि विराट आज जिस मुकाम पर हैं वो उनके कड़े संघर्ष के बाद हासिल हुआ है।
विराट की मार्कशीट पर लोगों ने किए कमेंट
जैसे ही विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों के कमेंट की झड़ी लग गई। एक ने लिखा-
“हां, अंक केवल कागज पर संख्याएं हैं, असली रत्न कड़ी मेहनत और समर्पण है। सहमत हूं।” दूसरे ने लिखा- खराब शिक्षा प्रणाली का प्रमाण, केवल तोते ही बड़े अंक प्राप्त कर सकते हैं। उनके नेतृत्व कौशल को जानने के लिए उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस या मैच के बाद के भाषणों को देखना होगा। यह मार्कशीट पर नहीं दिखेगा।
तीसरे ने लिखा- शैक्षणिक अंकों का महत्व है… हर कोई विराट कोहली नहीं है जो स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश नहीं चाहता बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश चाहता है… अंक आपके कठिन परिश्रम और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को आंकने के लिए पर्याप्त मानदंड हैं। किसी ने लिखा- विराट कोहली भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बहुत अच्छे अंक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंक विवरण, अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा 2004, फिर से सर्वश्रेष्ठ छात्र विराट कोहली बधाई और शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से दोस्ती कर पछताएगा तुर्की, जानें वो 5 कारण जो कर देंगे उसे बर्बाद
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines