Viral Post: नौकरी की तलाश करने वाले ज्यादा लोग लिंक्डइन पर रिक्रूटर्स, हायरिंग मैनेजर्स से कनेक्ट होते हैं । वे अपने लिए मनचाही इंडस्ट्री में नौकरी खोजने के लिए प्रोफेशनल्स से जुड़ने के लिए लिंक्डइन मैसेज का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फ्रेशर्स के लिए ये प्लेटफॉर्म इसलिए भी मददगार होता है, क्योंकि वे अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी के सीनियर से कनेक्ट हो पाते हैं, जो फिलहाल इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इससे उनको नौकरी खोजने में मदद और सही गाइडेंस भी मिलती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आपके किसी सीनियर ने आपको बस इसलिए नहीं पसंद किया क्योंकि आपने उनको सर या मैडम कहकर नहीं संबोधित किया? ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि उसके जुनियर ने इसे नाम से बुलाया , जो उसे पसंद नहीं आया। ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
साकेत नाम के एक एक्स यूजर ने एक पोस्ट के जरिए यह घटना शेयर की और बताया कि लिंक्डइन पर उनके एक जुनियर ने उनको मैसेज किया। उन्होंने कहा कि एक युवा फ्रेशर ने उन्हें संदेश भेजकर बताया कि वे दोनों एक ही संस्थान से ग्रेजुएट हैं।हालांकि, लेखक ने कहा कि जब उन्होंने उन्हें उनके नाम से संबोधित किया और “सर” का उपयोग नहीं किया तो उनको यह अच्छा नही लगा।
साकेत ने अपने पोस्ट में लिखा कि भले आप मुझे पुराने जमाने का कहे, लेकिन जब मैंने अपने कॉलेज से 2025 पास आउट एक युवा से कनेक्ट किया, तो उसने लिंक्डइन पर संदेश भेजा। उसका पहला मैसेज इस तरह शुरू हुआ – हाय साकेत, हम एक ही कॉलेज से हैं… और उसने मुझे वहीं खो दिया। बेटा, तुम 2025 पास आउट हो और 1994 पास आउट को पहले नाम से संबोधित करते हो। मैं अभी भी 1993 और उससे पहले पास आउट को ‘सर’ कहकर संबोधित करता हूं। यह अमेरिकी संस्कृति है। यहां हम आपके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
लोगों ने दिया रिएक्शन
इस पोस्ट पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। इस पोस्ट पर बहुत से कमेंट आए हैं। एक यूजर ने कहा कि कॉलेज और एक ही कम्युनिटी के लोग – अगर वे हमसे बड़े हैं तो हम आमतौर पर हमेशा सम्मान (सर / भाई / दादा / अन्ना / )के साथ अभिवादन करते हैं। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज नई जनरेशन से पंगा ले लिया बंधु। इसपर साकेत ने रिप्लाई किया और कहा, ‘नहीं आज BOT अकाउंट को लगा है कि ये हैपनिंग पोस्ट है। एक यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि तो क्या उसे आपके इगो को संतुष्ट करने के लिए आपको सर कहना चाहिए था?
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines