हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'सपने में मिलती है' गाने पर जोमैटो डिलीवरी बॉय का धांसू डांस, यूजर्स बोले- वाइब है

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। लेकिन, इस बार वीडियो डांस से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट पर वायरल Zomato डिलीवरी एजेंट एक शादी समारोह स्थल के बाहर मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘सत्या’ के ‘सपने में मिलती है’ गाने पर डांस कर रहा है।

वीडियो को पुलकित कोचर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर 60 हजार से ज्यादा न्यूज और छह हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो देखकर आपका दिन बन जाएगा।

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक Zomato डिलीवरी बॉय सड़क पर डांस करता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में आशा भोसले और सुरेश वाडकर द्वारा गाए गए लोकप्रिय गीत ‘सपने में मिलती है’ सुनाई दे रही है।

वीडियो में शादी समारोह स्थल पर शादी में आए लोगों को जबकि सड़क पर जोमैटो बॉय को अकेले इस गाने पर डांस करते देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम यूजर्स वायरल वीडियो पर रेड हार्ट्स और लवस्ट्रेक इमोजी के साथ तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा- लव दिस ❤️। एक अन्य यूजर ने जोमैटो को टैग करते हुए लिखा- वाइब है। एक अन्य ने कहा- जोमैटो हमेशा बेहतरीन वाइब्स लाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें