Viral Video: कुत्ते-बिल्ली का ऐसे रिश्ते को देख हो जाएंगे हैरान, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा तहलका
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता रहता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम पूरी तरह से चौंक जाते हैं। वहीं आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि दोस्ती हो तो ऐसी हो वर्ना ना हो। दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस वीडियो में कुत्ते और बिल्ली की अलग दोस्ती देखने को मिल रही है। ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।
वायरल हो रहा ये वीडियो काफी हटकर है क्योंकि इस वीडियो में कुत्ते और बिल्ली के बीच ऐसी दोस्ती देखने को मिल रही है जो आपको पहले कही और नहीं देखने को मिली होगी। वीडियो में कुत्ता और बिल्ली दोनों एक साथ घर के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं। हर बार आपने दोनों की बस लड़ाई की वीडियो देखी होगी लेकिन इस वीडियो में दोनों की काफी अलग दोस्ती देखने को मिल रही है।
Dog petting the cat.. 😅 pic.twitter.com/Fil555AU19
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 16, 2022
कुत्ते-बिल्ली की इस वीडियो को ट्विटर पर Buitengebieden नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो शेयर होने से लेकर अभी तक इसको 6.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसी के साथ वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या 2.5 लाख से भी ज्यादा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: