Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जिन्हें लोग खूब नामों से जानते हैं। इनमें एक SRK भी है। एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख शाहरुख के फैन्स जरूर जेलस फील करेंगे। सामने आई वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को सब देखते ही रह गए। दरअसल, उनका डांस ही इतना बेहतरीन था। सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों लोग नए नए गानों पर वीडियो बनाते हैं, लेकिन खान की आने वाली फिल्म Pathan के टाइटल ट्रैक पर जो इस वायरल हो चुकी महिला ने डांस किया है, वह सबसे खूबसूरत कहा जा सकता है। आप वीडियो में शाहरुख की एक बड़ी फैन को देख पाएंगे।
Jhoome Jo Pathaan पर खुशी से झूमने का महिला का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा है। इंस्टाग्राम पर साज खान नाम से एक अकाउंट है, जिससे यह वीडियो शेयर की गई। उनके 348K से अधिक फॉलोअर्स हैं। वीडियो में महिला को सलवार सूट, एक लंबा कोट, शॉल और चश्मा पहने हुए गाने के बोलों को लिप-सिंक करते हुए नाचते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वायरल वीडियो में महिला को पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे के भाव बताते हैं कि वे कितने मजे से डांस कर रही हैं। नेटिजन्स उनकी रील को बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 15K से अधिक लाइक्स और लगभग 200 K से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।