Viral Video : बच्चों को पढ़ाकर लिखाकर कुछ बनाने के लिए मां बाप दिन रात मेहनत करते हैं। कुछ ऑफिस में नौकरी करते हैं तो कुछ नौकरानी का काम करती हैं। दिल छू लेने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला विमान के अंदर अपने बेटे को पायलट की ड्रेस में देखकर भावुक होती दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म ‘X’ पर @Brink_Thinker नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें मां और बेटे को कॉकपिट के बाहर गले मिलकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला जब विमान में बोर्ड करने लगी तो स्टाफ ने इशारे से उसके बेटे को दिखाया, जो हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़ा था।
बेटे को देखते ही मां का पहला रिएक्शन
महिला ने जैसे ही अपने बेटे को पायलट के तौर पर देखा तो वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और रो पड़ी। बताया गया कि महिला ने अपने बेटे को पढ़ा लिखाकर कुछ बनाने के लिए 30 साल तक नौकरानी के तौर पर काम किया। इसके बाद जब उसका बेटा पायलट बन गया तो उसने मां का टिकट उसी विमान में बुक किया, जिसे वो उड़ाने वाला था।
वीडियो में मां अपने बेटे को गले लगाकर चूमती दिखाई दे रही है। उसके चेहरे पर खुशी के भाव है। करीब डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी राय भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : साउथ कोरियन महिला ने जलेबी खाकर दिया गजब रिएक्शन, वायरल हो रहा पोस्ट
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कई माताएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं। एक ने लिखा कि इस मां की खुशियों को कोई और नहीं समझ सकता है क्योंकि नौकरानी के तौर परकाम करते हुए उसके दुःख को किसी और ने नहीं समझा होगा। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को देखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ गये।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines