Viral Video: महिला ने उतारा आशिकी का भूत, छेड़खानी के आरोपी के सिर पर 20 सेकेंड में मारी 40 चप्पलें

Urai

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का भूत उतारा। महिला ने आरोपी के सिर पर 20 सेकेंड में 40 चप्पलें मारीं। किसी ने मौके पर खड़े होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) कर दिया। वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई शहर के एक इलाके का बताया गया है।

विज्ञापन

महिला ने बिना रुके बरसाईं चप्पलें

बताया जा रहा है कि जब युवक ने उसे छेड़ा तो वह नशे में था। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में वह झुकी हुई स्थिति में बैठा है। महिला अपना गुस्सा निकालती है और बिना रुके चप्पलों से उसकी पिटाई करती है। वीडियो के मुताबिक महिला ने 20 सेकेंड में 40 बार उसके सिर पर चप्पलें मारीं। बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा बार लोगों ने देखा Video

वायरल हुए वीडियो को 50,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 530 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। कई यूजर्स ने ईव-टीजर के खिलाफ खड़े होने के लिए महिला की सराहना की। जबकि अन्य ने इसे उसके लिए उचित सजा बताया। इसके अलावा लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक अन्य ने कहा कि बिलकुल सही किया लड़की ने, अब समय बदल गया है, लड़कियों को छेड़ोगे तो पिटोगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ