Women Singing Bhajan Operation Theatre : बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए पीड़ादायक होता है, इसके बावजूद महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं। बच्चों की डिलीवरी के दौरान कुछ महिलाओं को इस कदर दर्द होता है कि चीखें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांकि एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला डिलीवरी के वक्त भजन गा रही है। वीडियो को देखकर कुछ लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऑपरेशन थिएटर में वीडियो रिकॉर्ड करने पर आपत्ति जता रहे हैं।
ऑपरेशन थिएटर में भजन गाती महिला का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में महिला ऑपरेशन थिएटर में लेटी हुई है, डॉक्टर डिलीवरी कराने में व्यस्त हैं। इसी बीच महिला भजन गाने में मस्त है। महिला को भगवान कृष्ण का भजन गा रही है जबकि डॉक्टर सिजेरियन-सेक्शन सर्जरी (C section delivery) कर रहे हैं। ऑपरेशन के दौरान भी महिला ने सुरीली आवाज में गाना गया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बताया गया कि उसका धैर्य और शांत स्वभाव देखकर डॉक्टर भी हैरान थे।
‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…’
महिला डिलीवरी के दौरान ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…’. भजन गा रही थी, वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि वह दर्द से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है तो कुछ कह रहे हैं कि ऑपरेशन थिएटर रील क्यों बनाई जा रही है?
वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह भगवान से अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना कर रही है। एक ने लिखा कि ये महिला काफी हिम्मत वाली है। एक अन्य ने लिखा कि मां होना इतना आसान नहीं है। एक ने लिखा कि ऑपरेशन थिएटर में भी इस तरह की रील क्यों बनाई जा रही है? रील को लेकर इतनी दीवानगी ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें : समुद्र किनारे इश्क फरमाना पड़ा भारी, प्रेमी के सामने लहरों के साथ बह गई प्रेमिका
एक ने लिखा कि भगवान की भक्ति में कम ताकत नहीं होती है,महिला इस खुशी और दर्द के वक्त भगवान को याद कर रही है, बच्चे का भविष्य उज्जवल है। एक ने लिखा कि ये महिला वाकई बहुत हिम्मत वाली है। इस तरह के लोग बहुत कम होते हैं, आमतौर पर डिलीवरी के वक्त महिलाओं को इतना दर्द होता है कि सुनकर लोग डर जाते हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines