Jabalpur Viral Video : जबलपुर के लोगों की हालत उस वक्त खराब हो गई, जब एक महिला बीच सड़क पर बैठकर जादू टोना करने लगी। महिला की हरकतें देखकर वहां मौजूद लोग अपनी गाड़ी लेकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो वायरल है। लोगों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ये बीच सड़क पर ये सब क्यों कर कर रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पानी की बोतल, तेल एक झोला लेकर बीच सड़क पर बैठी हुई है। वहां आग भी दिखाई दे रही है। शुरुआत में तो कुछ लोग महिला को दरकिनार कर वहां से आते -जाते रहे लेकिन जब महिला खड़ी होकर आगे के चारों तरफ अजीब हरकतें करते हुए घूमने लगीं तो सभी रुक गए।
महिला आग के चारों तरफ कूद-कूदकर चक्कर लगाने लगी। इसके कुछ ही देर बाद वह बीच सड़क पर आग के सामने बैठ गई और अपने बालों को खोलकर उन्हें जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया। यह देखकर तो कइयों को हालत खराब हो गई। वह वहां से निकलने लगे। हालांकि इस कहानी में एक मोड़ और है।
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। किसी ने बताया कि यह महिला तंत्र-मंत्र कर रही है। एक शख्स ने जब महिला को खोज लिया पूछा वह सड़क पर कर क्या रही थी? तो वह अजीब-अजीब बातें करने लगी। इससे कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था और महिला का वीडियो वायरल होने से सवाल उठने लगे थे।
यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को सांप ने काटा, मौत से मचा हड़कंप! वायरल हो रहा है ये वीडियो
वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और महिला की तलाश करते हुए उसके घर तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह कभी कभी ऐसी हरकतें करने लगती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines