Viral Dance Video : रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कभी कोई नियमों को ताक पर रखता है तो कोई जान जोखिम में डालता है। नासमझ और बच्चों की बात छोड़िए, समझदार और बड़े लोग भी खतरनाक रील बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। चलती कार के साथ डांस करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला सड़क पर खड़ी है, चलती कार के बगल में वह भी चलते-चलते डांस कर रही है। कार चला रहा इंसान उसके डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कौन है ये महिला?
बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला सोनिया रहेजा हैं, जो एक मशहूर डांसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके 8,00,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह डांस करना खतरनाक है। क्या ये लोग सही कर रहे हैं? एक अन्य ने लिखा कि भाभी जी डांस तो अच्छा है लेकिन जगह गलत है। यह नियमों का उल्लंघनहै। आप पर कार्रवाई हो सकती है। एक अन्य ने लिखा कि कुछ तो शर्म करो,पब्लिक प्लेस पर इस तरह का डांस करना अच्छी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें : फरार अपराधी की सूचना देने पर 25 पैसे का इनाम! राजस्थान पुलिस ने आखिर ऐसा क्यों किया?
एक ने लिखा कि जब बड़े लोग इस तरह की गतिविधियां कर रहे हैं तो बच्चों को क्या ही समझाया जाए। एक अन्य ने लिखा कि कानूनी कार्रवाई की शख्त आवश्यकता है।पुलिस को खोजकर इनकी गाड़ी का चालान करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि डांस करना बुरी बात नहीं है लेकिन डांस कहां करना चाहिए, ये समझना जरूरी है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
21 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines