Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडिया वायरल होते हैं। देशभर में शादियों का सीजन चल रहा होता है तो अधिकतर वहीं से यह वीडियो निकाले गए होते हैं। हालांकि, अब जो एक नया वीडियो वायरल हुआ है, वह किसी शादी या किसी उत्सव का तो नहीं समझ आता। लेकिन घर के ही इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। कोई खुशी का पल हो या ना हो, लेकिन अगर स्पीकर पर सपना चौधरी का गाना चल जाए तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। वो ही दृश्य अब वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहे हैं। इसमें एक महिला घाघरा चोली पहनकर खूब मजेदार डांस करती नजर आ रही है। वह देसी स्टाइल में ही डांस करती है, जिसे देख सब एंजॉय करते हैं।
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हरियाणा में हजारों प्रशंसकों की भीड़ देखी जाती है। हम अक्सर प्रशंसकों को उनके गानों पर पागल होते हुए देखते हैं। एक शो में तो एक बुजुर्ग भी दर्शकों के बीच में डांस करने लगे, क्योंकि सपना स्टेज पर डांस कर रही थीं। ऐसी ही दीवानगी इस महिला में भी देखी गई, जब वह सपना के इस गाने पर डांस कर रही थी। भाभी के साथ उनके देवर भी थे।
‘Pani Chhalke’ गाने पर सपना की तरह लगाए ठुमके
सपना चौधरी के स्टाइल में भाभी ने अपने अद्भुत नृत्य से माहौल खुशनुमा बना दिया। वायरल वीडियो को Ankit Jangid द्वारा यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। पावर-पैक डांस वीडियो नेटिजन्स को पागल बना रहा है। वीडियो को अब तक 91k से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि आजकल भाभियों के वीडियो बहुत पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, अब महिलाएं भी सोशल मीडिया पर अपने टैलेंट को बखूबी दिखा रही हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines