Bahraich Wolf Attack Video Viral : उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग इस वक्त भेड़ियों के आतंक में जी रहे हैं। बहराइच में इन जंगली जानवरों का आतंक सबसे अधिक है। प्रशासन का दावा है कि अधिकतर भेड़ियों को पकड़ लिया गया है लेकिन ‘लंगड़ा सरदार’ को पकड़ा जाना बाकी है। भेड़ियों का सरदार ‘लंगड़ा’ प्रशासन को खूब परेशान कर रहा है। प्रशासन उसे पकड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है लेकिन लंगड़ा घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
फिर शिकार कर भाग निकला सरदार!
बहराइच में भेड़ियों का आतंक सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां पर जाल बिछाकर कई भेड़ियों को पकड़ा गया लेकिन भेड़ियों का सरदार माना जा रहा ‘लंगड़ा’ अभी भी पकड़ से बाहर हैं। 21 – 22 सितंबर की रात को दो भेड़िये फिर शिकार करते दिखे। दोनों एक बकरी का शिकार कर ले गए। कहा जा रहा है कि ये सरदार हो सकता है। प्रशासन देखता रहा, भेड़िये एक बार फिर शिकार कर चलते बने।
सीसीटीवी में कैद सरदार!
कहा जा रहा है कि लंगड़ा सरदार सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो फुटेज साफ नहीं है फिर भी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भेड़िया अपने मुंह में किसी जानवर को दबोच कर जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बकरी का शिकार कर ले गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि लंगड़ा सरदार अकेला नहीं है बल्कि उसके साथ और भी भेड़िये हैं।
ग्रामीणों ने देखा था भेड़ियों का झुंड
प्रशासन के दावे से इतर ग्रामीणों की मानें तो भेड़ियों का नया झुंड देखने को मिला है। महसी तहसील के मंगला गांव के एक फार्म हाउस के पास भेड़ियों के नए झुंड को देखे जाने का दावा किया गया। इस दावे के कुछ घंटे बाद ही दो भेड़िये एक गांव में घुसे और बकरी का शिकार कर ले गए।
यह भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी में क्यों निकलवाते हैं बाल? मंदिर से जुड़े फैक्ट्स सुन चकरा जाएगा दिमाग
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जिस भेड़ियों के ग्रुप को गांव वालों ने देखा है, उसमें लंगड़ा सरदार भी शामिल था या नहीं! बताया जा रहा है कि अगर उसमें लंगड़ा सरदार शामिल है और उसे पकड़ लिया जाता है तो अन्य भेड़ियों आदमखोर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भेड़ियों में बदला लेने की प्रवृति होती हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines