---विज्ञापन---

Viral Video: आप भी बोल उठेंगे ‘वाह क्या बात है’…बारिश में बच्चे के साथ भीगती महिला का इस शख्स ने ऐसे दिया साथ

Viral Video: आजकल ऐसे बहुत पल देखने को मिलते हैं, जिनमें इंसानियत हो। हर कोई अपने बारे में ही ज्यादा सोचता है। हालांकि, अब वायरल हो रहे एक वीडियो ने दिखा दिया कि आज भी लोग एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हैं। दरअसल, बारिश के दौरान अपने बच्चे को ले जा रही एक […]

---विज्ञापन---

Viral Video: आजकल ऐसे बहुत पल देखने को मिलते हैं, जिनमें इंसानियत हो। हर कोई अपने बारे में ही ज्यादा सोचता है। हालांकि, अब वायरल हो रहे एक वीडियो ने दिखा दिया कि आज भी लोग एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हैं। दरअसल, बारिश के दौरान अपने बच्चे को ले जा रही एक महिला को एक अजनबी ने अपना छाता दिया। यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। और यह निश्चित रूप से आपको खुश कर देगा।

वायरल हो रहे वीडियो को गुड न्यूज मूवमेंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। इस छोटी सी क्लिप में कुछ लोगों को एक व्यस्त सड़क पर टहलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में एक महिला की झलक दिखी जो बारिश में अपने बच्चे को जल्दबाजी में ले जा रही थी। हालांकि, एक दयालु अजनबी ने उस महिला को देखा और महिला को अपना छाता दिया।

---विज्ञापन---

महिला को अजनबी के दिल को छू लेने वाले कार्य के लिए उसका शुक्रिया अदा करते हुए भी देखा गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘आइए दुनिया को दयालुता से बदलें: बारिश के दिन अपने बच्चे को ले जा रही मां को एक आदमी अपना छाता देता है।’

---विज्ञापन---

इस वीडियो को अब तक करीब एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के अच्छे कार्य की तारीफ की और कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इसे हमेशा कहता हूं कि ये छोटी चीजें ही जो दुनिया की दूरियां भर देती हैं।’

First published on: Apr 15, 2023 06:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola