Who is Laddu Mutya And Why is he Trending? हाथ से पंखा रोकने वाले बाबा के वीडियो को आपने जरूर देखा होगा। लोग उन्हें चमत्कारिक मानकर उन्हें नमन करते हैं। पंखा वाले बाबा के वीडियो में एक गाना बजता है, जिसका नाम ‘लड्डू मुट्या’ रखा गया है। आइये जानते हैं कि आखिर ये लड्डू मुट्या कौन थे और ये हाथ से पंखा रोकने वाला ये बाबा कौन है? कहानी बड़ी दिलचस्प है।
इंस्टाग्राम पर एक दिव्यांग बाबा (पंखे वाले बाबा) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नंगे हाथों से सीलिंग फैन को रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाबा को कुछ लोग उठा रहे हैं और ऊपर एक पंखा लगा हुआ है। बाबा पंखे को अपने हाथ से रोकते दिखाई दे रहे हैं। बाबा के इस टैलेंट को देखकर सब इसे उनकी महिमा बता रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में बैकग्राउंड में “लड्डू मुट्या” गाना भी बज रहा है। सवाल यह है कि इन लोकप्रिय इंस्टाग्राम रील्स में दिखने वाले बाबा कौन हैं?
कौन थे लड्डू मुठ्या?
रिपोर्ट्स की मानें तो लड्डू मुठ्या विशेष रूप से विकलांग था। कथित तौर पर शादी से बचने के लिए अपने घर से भाग गया। वह ट्रक से कर्नाटक के बागलकोट आया था। 20 साल तक वह इसी इलाके में थे और भीख मांगकर अपना पेट भरता था। इस दौरान उसकी जिंदगी में कई कठिनाइयां आईं। बताया जाता है कि तमाम मुश्किलों और कठिनाइयों के बावजूद माना जाता था कि वह जहां भी जाता था, समृद्धि उसके पीछे-पीछे आती थी। अगर वह किसी के घर जाता तो उसे आर्थिक लाभ होता। इसके साथ ही अगर वह किसी दुकान पर रुकता, तो उसका व्यवसाय फलता-फूलता।
ऐसे में लोगों ने बाबा के चमत्कार पर विश्वास कर लिया है और लोग उन्हें “लड्डू मुठ्या” कहने लगे। धीरे-धीरे वह पूरे इलाके में फेमस हो गए और उन्हें एक प्रसिद्ध चमत्कारिक बाबा के रूप पहचाने जाने लगे। बताया जाता है कि लड्डू मुत्या की मृत्यु 1993 में हुई थी। इसके बाद लोगों ने बागलकोट में उनका एक मंदिर बनवा दिया।
यह भी पढ़ें : बाप के हत्यारे को पकड़ने के लिए बेटी ने पहनी पुलिस की वर्दी, 25 साल बाद खुद किया ‘इंसाफ’!
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा बाबा असल में ‘लड्डू मुठ्या’ नहीं है लेकिन रील में इस गाने को लगाया गया है। वायरल रील्स में दिख रहा व्यक्ति असल में लड्डू मुत्या नहीं है, बल्कि ‘लड्डू मुठ्या’ या पंखा बाबा के मंदिर का एक पुजारी है। सोशल मीडिया पर इस बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines