Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। वहीं उन वीडियोज को देख लोग कभी-कभी अपनी हंसी तक कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

इस वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो किसी शोरूम की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत में सबकुछ काफी नॉर्मल दिखाई दे रहा है। लेकिन कुछ ही सेकंड में कुछ ऐसा होता है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। बता दें, शख्स का पैर चलते-चलते नाले के ऊपर बने सीमेंट के स्लैब पर पड़ जाता है और वो नीचे की तरफ धसना शुरू हो जाता है।
https://www.instagram.com/reel/CgzkbgDJdUq/?utm_source=ig_web_copy_link

उसके बाद वो पूरा धसकर नाले में चला जाता है। तभी शख्स तुरंत अपना पैर ऊपर की तरफ उठा लेता है और वो बच जाता है। जो काफी हैरान करने वाला नजर आता है। वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें इसको इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है और यजूर्स इसको जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ