---विज्ञापन---

Viral Video: एंट्री लेते समय दुल्हन ने अपने डांस से उड़ाया दूल्हे का होश, देखकर आपके भी छूट जाएंगे पसीने

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज का भंडार लगा हुआ है। जिसमें आप देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज का भंडार लगा हुआ है। जिसमें आप देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बेहद पसंद आएगा। वीडियो में दुल्हन शादी में एंट्री के वक्त डांस करते नजर आ रही है। ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है और तभी दुल्हन डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री लेती है। दुल्हन मेरे सैंया सुपरस्टार गाने पर डांस करती है,जिसे देख दूल्हे के होश उड़ जाते हैं। दूल्हे के करीब पहुंचते ही दुल्हन गाने पर जबरदस्त डांस करती है। इसमें दूल्हे का हर एक स्टेप देखने लायक है मगर लास्ट में वो एक ऐसा डांस स्पेट करती है कि दूल्हा भी ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाता है। वीडियो में हालांकि दूल्हे का चेहरा नजर नहीं आता, मगर फ्रेम में उसे ताली बजाते हुए साफ देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। डांस करते हुए दुल्हन का वीडियो इंस्टाग्राम पर photoshoot_wedding नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

First published on: Aug 08, 2022 10:59 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola