Video: A, P, H…लड़की घूमाने वाली गाड़ी…पढ़ते हुए बच्चों ने खोल दी अंकल की पोल, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

kids funny video
Edited By Amit Kasana

kids funny video
Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में तीन छोटे बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा अपने दो दोस्ताें को पढ़ा रहा है। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी अंकल की बाइक को अपना ब्लैक बोर्ड बनाया हुआ है। बाइक पर लिखे हुए अक्षर से वह A, B अल्फाबेट पढ़ रहे हैं। इसी बीच पढ़ा रहा बच्चा कुछ ऐसा बोल जाता है कि वीडियो देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल, पढ़ाने वाला बच्चा apache बाइक पर लिखे अक्षरों से अपने दोस्तों को अंग्रेजी के अल्फाबेट पढ़ा रहा होता है। वह पढ़ाते हुए कहता है ‘A, P, H…लड़की घूमाने वाली गाड़ी’। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। अब नेटिजन्स इस वीडियो को बेहद एन्जॉय कर रहे हैं। यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cnjlh9loGt_/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में एक यूजर्स ने कहा बच्चे ने जो देखा है वह वही बोल रहा है। किसी ने बच्चे की इस ऑबर्जवेशन की तारीफ की है। वीडियो पर अब तक 4.5 मिलियन व्यू हो चुके हैं। इस वीडियो को अब तक 214 लोग लाइक कर चुके हैं। 500 से अधिक लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: