हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: जोमैटो वाला एक घंटे की देरी से खाना लेकर पहुंचा तो इन्होंने 'आरती की थाली' से किया स्वागत, देखें

विज्ञापन

Viral Video Today: इंटरनेट पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडिया वायरल होते हैं। इस बार जोमैटो वाले से जुड़ा एक वीडिया सामने आया है। देखा जाए तो कुछ लोग अपने खाना लाने वाले एजेंटों को गाड़ी चलाते समय फोन करते रहते है या उन्हें देर से आने के लिए डांटते हैं। हालांकि, एक आदमी ने अलग तरीका अपनाया। दिल्ली में त्योहारी सीजन है, जहां हर दूसरे दिन बारिश भी हो रही है, जिससे ट्रैफिक जाम और खाने के ऑर्डर में देरी होती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को अपने जोमैटो फूड डिलीवरी एजेंट का आरती की थाली के साथ स्वागत करते देखा जा सकता है। वीडियो को दिल्ली के एक व्यवसायी संजीव त्यागी ने इंस्टाग्राम पर निम्नलिखित कैप्शन के साथ साझा किया, ‘दिल्ली के ट्रैफिक के बावजूद ऑर्डर प्राप्त करना। धन्यवाद जोमैटो।’ रील को 4.8 मिलियन से अधिक व्यूज और 428k लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी अपने दरवाजे पर Zomato के डिलीवरी एजेंट के आने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही डिलीवरी एजेंट ऑर्डर देता है, वह आदमी गाता है…आइए आपका इंतजार था। डिलीवरी बॉय मुस्कुराता है और अपना हेलमेट उतार देता है। उसको तिलक और चावल लगाए जाते हैं। नेटिजेंस ने इस वीडियो की बहुत तारीफ की। वीडियो देखें…

विज्ञापन

आपको यह वीडियो कैसा लगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola