हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: रोटी नहीं मिली तो बूढ़ी दादी के गले पड़ा लंगूर, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

विज्ञापन
बुजुर्ग दादी से गले लगता लंगूर

Viral Video: पालतू जानवरों के साथ अकसर लोगों के प्यार और दुलार के वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों एक लंगूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह लंगूर बूढ़ी महिला के गले लगता दिखाई पड़ रहा है। महिला भी अपने बेड पर लेटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला बीमार है और लंगूर उनकी तबीयत जानने आया है।

आखिर एक लंगूर को बुजुर्ग महिला से इतना लगाव क्यों ?

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर एक लंगूर को बुजुर्ग महिला से इतना लगाव क्यों ? दरअसल, बुजुर्ग महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार है। जिसके चलते वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकल सकी है। बतया जा रहा है कि महिला रोजाना लंगूर को रोटी खिलाती थी। लेकिन बीमार होने के चलते जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो लंगूर ही उसे खोजता हुआ उसके कमरे तक पहुंच गया।

बंदर ने बुजुर्ग दादी को लगाया गले

विज्ञापन

कमरे में पहुंचे लंगूर ने जब देखा की बुजुर्ग महिला उठ भी नहीं पा रही है तो उसके पेट पर जाकर बैठ गया। फिर दो बार उसके गले लगा। मानों उसे ढांढस बंधा रहा हो कि वह ठीक हो जाएगी। फिर उसके माथे पर हाथ फेरा, बुजुर्ग महिला के गाल को चूमकर बच्चों की तरह लाड प्यार करने लगा। कुछ देर दादी के पास बैठने के बाद लंगूर बालकनी के रास्ते घर से निकल गया। वीडियो पर अभी तक 49K views हो चुके हैं। नेटिजन्स जमकर वीडियो को देख और शेयर कर रहे हैं। लोग कमेंट में बुजुर्ग दादी व लंगूर की इस Bonding की तारीफ कर रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola