Viral Video: हमेशा यह ही कहा जाता है कि ‘इंटरनेट की दुनिया’, यह नहीं कहा जाता कि इंटरनेट का देश, वह इसलिए क्योंकि, इंटरनेट के खातिर देश-दुनिया की कहीं की भी खबर आप तक पहुंच जाती है। वहीं, दुनियाभर में जो जो भी वीडियो बनते हैं, वो आप तक सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म के जरिए पहुंच जाते होंगे। ऐसे ही किसी अन्य देश का व्यक्ति भी आपके यहां छा जाता है, जैसे कि एक पाकिस्तान की लड़की है, जिसका नाम आयशा बताया जाता है। वे पिछले दिनों अपने एक खुशनुमा डांस के कारण इंटरनेट पर छाई हुईं थी। वो गाना था, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’। अब यह लड़की भारत में भी फेमस है और अब आयशा के अकाउंट से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह हरियाणवी गाने लोगों के दिल जीतती नजर आ रहीं हैं।
पाकिस्तान के लाहौर की 18 वर्षीय यह लड़की हरे रंग के सूट में वीडियो बना रही है। वह हिट हरियाणवी गाने पर नृत्य करती हुई दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला गया था। हरियाणवी इंडस्ट्री के आने वाले खासा आला चाहर, प्रांजल दहिया और उपासना गहलोत के हिट हरियाणवी गाने पर आयशा अपना कूल अंदाज दिखाती हैं।
PAK में भी हरियाणवी गानों का क्रेज?
आयशा ने ये रील ‘Dil to tu pehlya hi le gya’ इस कैप्शन के साथ शेयर की। इसे 171,739 लाइक मिल चुके हैं और लोग लड़की के एक्सप्रेशंस के दीवाने हो रहे हैं। एक यूजर ने तो इतना भी पूछ दिया, ‘क्या पाकिस्तान में भी हरियाणवी गाने चलते हैं? वाह’ बता दें कि पिछले महीने फिल्म ‘नागिन’ से लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस वीडियो वायरल होने के बाद आयशा तुरंत ही इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 mins ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
19 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
22 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines