ताश के पत्तों की तरह बिखर गया समुद्र किनारे बना घर, देखिए वायरल VIDEO

Viral Video: उत्तरी कैरोलिना में समुद्र के किनारे बना घर पत्तों की तरह बिखर गया। इस घर के टूटकर समुद्र में समाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये हादसा समुद्र में आए तूफान से बनी लहरों की वजह से हुआ है।

Viral Video

Viral Video: समुद्र किनारे बने घरों को देखकर लोगों को काफी सूकून मिलता है। इसके लिए ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाया जाता है, जहां पर बैठकर वहां के खूबसूरत नजारों को देखा जा सके। लेकिन कभी कभी इस तरह के नजारों भरी जगह काफी खरतनाक हो जाती हैं, खासकर तूफान आने की स्थिति में। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक खूबूसरत सा घर अचानक से समुद्र में समा जाता है।

उत्तरी कैरोलिना में सुरम्य तटरेखा पर बना एक घर देखते वो समुद में ऐसे गायब हो गया जैसे वहां पर कुछ था ही नहीं। कॉलिन रग नाम के यूजर ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया है।

पानी में बह गया पूरा घर

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको रविवार को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र के तट पर एक घर बना है, जिसकी लोकेशन को देखकर लगता है कि यहां के नजारे देखने के लिए लोग यहां पर आते रहे होंगे। इस वीडियो को शेयर करने वाले कॉलिन रग ने लिखा ”समुद्र तट पर स्थित घर उत्तरी कैरोलिना के बाहरी तट पर अटलांटिक महासागर में गिर जाता है। यह घटना तूफान अर्नेस्टो की वजह से हुई है।”


उन्होंने आगे लिखा कि ”दुर्भाग्यशाली मालिकों ने 2018 में इसे $339,000 (2,84,32,302.90 इंडियन करेंसी) में खरीदा था। इस घर को 1973 में बनाया गया था। बड़ी टूटती लहरें, जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली लहरें, समुद्र तट का कटाव और समुद्र का पानी में बह जाना सभी संभव है।” हालांकि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

नेशनल पार्क सर्विसेज ने कहा कि यह पिछले 4 सालों में रोडांथे में हुई ये सातवीं घटना थी। इसके साथ ही इस जगह से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। रोडान्थे के आसपास के कई दूसरे घर भी इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। इस तरह की घटनाओं से समुद्र तटों पर गंदगी फैलती है, जिसमें जख्मी कर देने वाली कीलें, लकड़ी के तख्ते जनता के लिए खतरा पैदा करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ