हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

एयरपोर्ट का नाम ठीक से ना लेने पर फ्लाइट में ही भड़के बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

Veer Savarkar International Airport : सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता सुनील देवधर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट में बैठकर, एयरपोर्ट का नाम ठीक से ना लिए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका यह वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Indigo Flight

Veer Savarkar International Airport:  भाजपा नेता सुनील देवधर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वह इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट को एयरपोर्ट का नाम ठीक से लेने की नसीहत दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिगो से भी इसकी शिकायत की और एयरपोर्ट का नाम पूरा और ठीक तरीके से अनाउंस करने की बात कही।

बीजेपी नेता का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता सुनील देवधर फ्लाइट अटेंडेंट से कह रहे हैं कि इस एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जैसे आप इंदिरा गाँधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहते हैं, अंडमान में आने के बाद सावरकर जी का नाम लेना चाहिए।

वीर सावरकर के नाम की घोषणा क्यों नहीं?

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने अन्य यात्रियों से भी पूछा कि क्या आप लोग इस बात से सहमत हैं? यात्रियों ने भी इस पर सहमति जताई। इस वीडियो को शेयर कर सुनील देवधर ने लिखा कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हवाई अड्डे के नाम की घोषणा करते हैं। जैसे, दिल्ली आने पर इंदिरा का नाम लिया जाता है, हैदराबाद आने पर राजीव का।तो फिर पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर वीर सावरकर के नाम की घोषणा क्यों नहीं की गई?


इंडिगो से शिकायत करते हुए बीजेपी नेता ने उड्डयन मंत्रलाय से भी मामले को तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि एयरपोर्ट का नाम वह ठीक से क्यों नहीं ले रहे हैं? ये तो गलत बात है। इस पर स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए।

इसके साथ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अंडमान निकोबार जाने वाले बीजेपी नेता भी कभी इस मुद्दे को नहीं उठा पाए। यहां तक कि प्रभारी, मंत्री आदि लोगों ने भी कभी इस पर आपत्ति नहीं जताई, क्यों?

यह भी पढ़ें : एक की वजह से चली जाती है कई चीटियों की जान, जानिए हैरान कर देने वाला कारण

दरअसल अंडमान निकोबार में मौजूद एयरपोर्ट को पोर्ट ब्लेयर भी कहा जाता है, इसके साथ ही इस एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है। बीजेपी नेता सुनील देवधर ने एयरपोर्ट का पूरा नाम ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ ना लिए जाने पर आपत्ति जताई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें