Heart Attack On Stage: पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई वीडियो सामने आए जिसमें लोगों की अचानक मौत होती दिखाई दी। कोई खेलते-खेलते चल बसा तो कोई पढ़ाई करते करते, कोई डांस करते वक्त दुनिया को अलविदा कह दिया तो कोई शादी में शामिल होने के दौरान। इन सभी मौतों में एक चीज जो कॉमन हैं वो है हार्ट अटैक! अब एक कवि की कविता पाठ के दौरान हुई मौत का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कवि मंच पर कवितापाठ कर रहा था। लोग उसकी पंक्तियों पर तालियां बजा रहे थे। अचानक इस कवि को बेहोशी छाई, उसने गिरने से बचने के लिए माइक पकड़ा लेकिन संभल नहीं पाए और कविता पढ़ते-पढ़ते ही मंच पर गिर पड़े।
कवि की पक्तियों को सुनकर एक तरफ लोग तालियां बजा रहे थे तो दूसरी तरफ मंच पर गिरता देख लोग परेशान हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं सका। 29 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब सोशल मीडिया पर उनके अंतिम कविता पाठ का वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल उत्तराखंड के पंतनगर विवि परिसर के कृषि महाविद्यालय स्थित डाॅ. बीबी सिंह सभागार में काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें कविता पढ़ने के लिए कवि सुभाष चतुर्वेदी (68) भी पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मथुरा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Heart Attack Video Viral: होटल में खाना खाने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, बैठे-बैठै निकल गई जान
एक ने लिखा कि सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है, ये कैमरे के सामने है, कैमरे के पीछे ना जाने कितने लोग दम तोड़ रहे हैं, जो लोगों को पता नहीं चल पाता। एक ने लिखा कि सरकार को मंदिर और मज्सिद से फुरसत मिले तो इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए । एक ने लिखा कि बेहद गंभीर मामला है, ऐसे वीडियो हर संवेदनशील इंसान में डर और चिंता पैदा करते हैं, लेकिन सरकार में गंभीरता नहीं दिखाई देती।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
39 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines