Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक बच्चे की जान बचाता दिखाई दे रहा है। वीडियो उस वक्त का है जब बच्चे की मां मदद मांगने के लिए पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंची। इसके बाद शख्स ने महज कुछ ही सेकंड में बच्चे को ठीक कर दिया। अब इस शख्स का वीडियो देखने के बाद लोग इसे रियल हीरो बता रहे हैं।
मामला अमेरिका के इलिनोइस राज्य का है। एक छोटा बच्चा कॉर्नेलिया डी लांगे सिंड्रोम नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से उसे खाना खाने में परेशानी होती है। अक्सर वह अपना खाना फीडिंग ट्यूब की मदद से खाता है। एक दिन उसके गले में चिकन की हड्डी फंसी गई, जिसकी वजह से वह सांस भी नहीं ले पा रहा था।
ऐसे में महिला परेशान हो गई, हॉस्पिटल तक जाने का वक्त नहीं था क्योंकि अधिक वक्त तक ऐसा रहने पर बच्चे की जान भी जा सकती थी। मदद के लिए वह पड़ोसी के घर पहुंची। पड़ोसी शख्स ने आराम से बच्चे को उल्टा करके पकड़ा और पीठ पर मारने लगा। कुछ ही सेकंड में चिकन का टुकड़ा बाहर आ गया।
इसके बाद बच्चे की मां की जान में जान आई और उसने राहत की सांस ली। यह सब घर के बाहर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक 43 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग शख्स को ‘हीरो’ बताकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : दीदी इतनी नौटंकी कैसे कर लेती हैं? मेट्रो में ‘सनम’ खोजती लड़की का वीडियो वायरल, भड़के लोग
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि जो कोई भी वीडियो देख रहा है, उसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि जब इस तरह की स्थिति हो तो उसकी पीठ के ऊपरी हिस्से पर जोरदार वार किया जाए। हल्के थपकी से बहुत कुछ नहीं होगा। एक ने लिखा कि शख्स ने बच्चे की जान बचा ली ये बड़ी बात है। एक अन्य ने लिखा कि शख्स ने तेज मुक्के मारे या धीरे ये मसला नहीं है, बच्चे की जान बच गई ये महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines