Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि एक कार अचानक पलट जाती है और उसमें आग लग जाती है। हालांकि, राहत भरी खबर ये रही कि इस दुर्घटना में कार चालक को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई है। वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद हाईवे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक शख्स मंगलवार (7 नवंबर) को मुरादाबाद हाईवे पर अपनी कार से कहीं जा रहा था। अचानक सड़क पर कार के सामने जानवर आ जाता है जिससे बचाने के चक्कर में चालक कार से अपना नियंत्रण खो देता है। इसके बात कार पटल जाती है और उसमें भीषण आग लग जाती है।
चालक कार से कूदकर बचाई जान
सामने आई खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई है लेकिन सामने आए दुर्घटना की वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार बीच सड़क पर धूं-धूं कर जल रहा है। राहत भरी खबर ये रही कि ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना मंगलवार, 7 नवंबर, 2023 को सुबह 07:18 बजे की बताई जा रही है।
वीडियो को एक यूट्यूब चैनल (Video News) पर शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि सड़क पर किसी जंगली जानवर से न टकराने के प्रयास में सड़क पर पलटने के बाद रेनॉल्ट डस्टर कार में आग लग गई। शख्स की पहचान आईटीबीपी अधिकारी (ITBP Officer) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ेंः डॉक्टर ने मांगी चाय, नहीं मिली तो बेहोश महिलाओं को बीच ऑपरेशन में दिया छोड़
ड्राइविंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
देश में आज भी सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना के कारण होती है। इसके बावजूद लोग नहीं समझ पा रहे हैं। हम सभी को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कार, बाइक समेत अन्य वाहनों को लिमिट से ज्यादा स्पीड में न चलाएं। साथ ही लोगों को परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पालन करना चाहिए और जब भी आप अपने वाहन को सड़क पर चलाएं तो अपने ही लेन में चलें। इन सबके अलावा लोगों को सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब भी ड्राइविंग करें तो ड्रिंक बिलकुल भी न करें। क्योंकि नशे में गाड़ी चलाना बेहद ही खतरनाक साबित होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=24NV3hd4zOA
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
23 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines