UFO seen during solar eclipse : साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण रात 09.12 बजे शुरू हुआ था और रात 02.22 खत्म हुआ.कुल पांच घंटे 10 मिनट तक सूर्य ग्रहण था। अमेरिका समेत कई जगहों पर सूर्य ग्रहण साफ साफ देखने को मिला। NASA की तरफ से इस सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण भी किया गया। हालांकि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ लोगों को अजीब नजारा देखने को मिला है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सूर्य ग्रहण के दौरान दिखा UFO!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान UFO देखने को मिला। वीडियो के अनुसार, टेक्सास के आर्लिंगटन में सूर्य ग्रहण के दौरान रहस्यमय यूएफओ देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक अज्ञात चीज आसमान में इधर-उधर उड़ती और फिर बादलों के बीच गायब होती दिख रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लोग भी नजारा देखकर हैरान रह गए कि आखिरकार ये क्या चीज है? इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। अमेरिका की तरफ से भी UFO के दावे को खारिज किया जाता रहा है।
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को 4.7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि हो सकता है कि ये किसी जहाज की परछाई हो। एक अन्य ने लिखा कि कहीं किसी ने वीडियो एडिट कर लोगों को भ्रमित करने के लिए तो नहीं बनवाया है!
यह भी पढ़ें : समोसे में मिले कंडोम, तंबाकू और पत्थर, सामने आई कैंटीन मालिक की सच्चाई
बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं। हालांकि भारत में ये ग्रहण नहीं दिखा लेकिन ऑनलाइन इस खगोलीय घटना को लाखों लोगों ने देखा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines