Viral Reel : रील बनाने के लिए लोग अपनी ही नहीं दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं। कइयों की तो दर्दनाक मौत हो चुकी है। गाजियाबाद में एक लड़की रील बनाने के चक्कर में छठी मंजिल से गिर गई। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई लेकिन अब एक और डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर रील बना रहे लड़के बुरी तरह चोटिल होते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर दो लड़के सवार हैं, पीछे से कोई उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। बाइक चला रहे शख्स ने अचनाक अपनी बाइक को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान के कार तेज रफ्तार से आ रही थी और बाइक सवार दोनों लड़के उसकी चपेट में आ गए। ये नहीं पता चला कि दोनों की स्थिति क्या है।
वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि ये एक्सीडेंट बहुत खतरनाक था, बाइक के पुर्जे उखड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों ड्रोन से वीडिया बना रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील को भारत में बैन किए जाने की आवश्यकता है। जिस तरह से लोग रील बना रहे हैं, ये बेहद खतरनाक है। ये लोग हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर को भी हल्के में ले रहे हैं और रील बना रहे हैं। ये वीडियो दिल्ली-पौड़ी हाईवे का है और ये बेहद खतरनाक है। एक अन्य ने लिखा कि ये लोग खुद तो मरते ही हैं, दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं।
यह भी पढ़ें : गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से आ रही थीं अजीब आवाजें, जाकर देखा तो उड़ गए होश
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो बेहद डरावना है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पौड़ी नेशनल हाइवे पर रील बना रहे बाइक सवार युवकों को कार ने उड़ा दिया, दोनों की हालत गंभीर है। आखिर ये लोग कब समझेंगे कि ये जानलेवा है। एक अन्य ने लिखा कि अगर ये वीडियो रिकॉर्ड न हुआ होता तो लोग कहते कि गलती कार चालक की ही है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
14 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines