Viral Video: आपने सड़क पर तो स्कूटी, बाइक, कार चलते बहुत देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी स्कूटी को हवा में उड़ा रही है। इस वीडियो को देखकर आप भी माथा ठोक लेंगे और सभी की तरह आप भी कहेंगे हे भगवान अब कहां जाएं। दरअसल, एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी को सड़क पर चलाने के बजाए हवा में उड़ाने लगती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक लिख दिया कि आज तो पापा की परी को हवा में भी उड़ते देख लिया।
लड़की ने हाथ छोड़कर हवा में उड़ा दी स्कूटी
एक्स यूजर @Ronak_choudhry ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से सड़क पर खड़े शख्स को ठोक देती है। इस वीडियो में सबसे मजेदार बात ये है कि लड़की अपनी स्कूटी की हैंडल छोड़कर सामने खड़े व्यक्ति को टक्कर मार देती है। अभी रुक जाइए यहां हम आपको इस वीडियो को भी दिखाएंगे और उसकी सबसे मजेदार बातों को भी बताएंगे।
देखें Video
दरअसल, सामने आए वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जाने की तैयारी कर रही होती है। इसलिए वह स्कूटी पर बैठती है और स्विच ऑन कर देती है। हालांकि, वह शायद इस बात को भूल जाती है कि उसने स्कूटी की स्विच को ऑन कर दी है। इसी बीच लड़की अपना हाथ एक्सीलेटर पर रख देती है, जिससे स्कूटी हवा में उड़ते हुए कुछ दूर पर खड़े शख्स को टक्कर मार देती है और खुद भी गिर जाती है।
ये भी पढ़ेंः ट्रक है या घर! तीन मंजिल जितनी ऊंचाई, टायर्स के सामने आदमी भी लगता है बौना, देखें Video
यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स
अब, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक्स यूजर्स अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक एक्स यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ”पापा की परी को उड़ती हुई देख ली आखिरकार आज।” दूसरे ने लिखा, ”ओ तेरे की पापा की परी है क्या?” एक अन्य ने लिखा, ”भगवान ही बचाए, आपके स्कूटी चलाते समय आसपास के लोगों को।”
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines