Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर में दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। तीनों की प्रेम कहानी भी बड़ी गजब है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह वरमाला की रस्म करते दिखाई दे रहें हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच दुल्हे के दोस्त उसे कंधों पर बैठा लेते हैं। इसके बाद दुल्हनों के परिजन भी उन्हें गोदी में उठा लड़के के गले में वरमाला डलवाते हैं।
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अतुल है। लड़कियों का नाम पिंकी और रिंकी है। अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल एजेंसी है। वहीं, दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिन पहले लड़कियों के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की एजेंसी की कार का इस्तेमाल किया था।
दोनों पक्षों परिजन मान गए
इलाज के बाद पिता का तो देहांत हो गया। लेकिन अतुल और दोनों लड़कियों के बीच अकसर बातचीत होती थी। बातचीत आगे बढ़ी तो तीनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़कियों ने अपनी मां व अतुल ने भी अपने परिजनों को इस बारे में बताया। गनीमत यह रही कि दोनों पक्षों के माता-पिता इस बात के लिए राजी हो गए।
सोशल मीडिया पर चर्चा
सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग महंगाई के इस दौरान में दो पत्नियां होने पर व्यंग्य कर रहें हैं तो कुछ ने इसे सच्चे प्रेम का उदाहरण बताया है। कुछ लोग तीनों को आर्शीवाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना कर रहें हैं।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
57 mins agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines