---विज्ञापन---

Viral Video: एक दूल्हा, दो दुल्हन, वो भी सगी बहनें, वरमाला के दौरान क्या हुआ? देखें 

Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर में दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। तीनों की प्रेम कहानी भी बड़ी गजब है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह वरमाला की रस्म करते दिखाई दे रहें हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच दुल्हे के […]

---विज्ञापन---

Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर में दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। तीनों की प्रेम कहानी भी बड़ी गजब है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह वरमाला की रस्म करते दिखाई दे रहें हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच दुल्हे के दोस्त उसे कंधों पर बैठा लेते हैं। इसके बाद दुल्हनों के परिजन भी उन्हें गोदी में उठा लड़के के गले में वरमाला डलवाते हैं।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अतुल है। लड़कियों का नाम पिंकी और रिंकी है। अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल एजेंसी है। वहीं, दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिन पहले लड़कियों के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की एजेंसी की कार का इस्तेमाल किया था।

दोनों पक्षों परिजन मान गए 

इलाज के बाद पिता का तो देहांत हो गया। लेकिन अतुल और दोनों लड़कियों के बीच अकसर बातचीत होती थी। बातचीत आगे बढ़ी तो तीनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़कियों ने अपनी मां व अतुल ने भी अपने परिजनों को इस बारे में बताया। गनीमत यह रही कि दोनों पक्षों के माता-पिता इस बात के लिए राजी हो गए।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग महंगाई के इस दौरान में दो पत्नियां होने पर व्यंग्य कर रहें हैं तो कुछ ने इसे सच्चे प्रेम का उदाहरण बताया है। कुछ लोग तीनों को आर्शीवाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना कर रहें हैं।

First published on: Dec 04, 2022 04:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola