Viral Video: शिकागो में एक बड़ा अजब-गजब वाकया पेश आया है। यहां भारतीय कपल शादी कर रहा था। इस दौरान उनके दो विदेशी दोस्तों ने उनको बेहद अनुठा सरप्राइज दिया। हुआ कुछ यूं कि वह दोनों पुरुष अपने दोस्त की शादी में भारतीय परिधान साड़ी पहनकर पहुंच गए। इतना ही नहीं दोनों ने बकायदा बिंदी लगाई। वह पैदल विवाह स्थल तक पहुंचे।
लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ना था मकसद
दरअसल, वह ऐसा कर लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने का एक संदेश देना चाहते थे। इन दिनों शादी में खूबसूरत साड़ियां पहने इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। दोनों दूल्हे के बेस्ट मैन हैं। शिकागो स्थित शादी के वीडियोग्राफर Paraagonfilms ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, “दूल्हे के 2 सबसे अच्छे पुरुषों के साथ शादी की एक सामान्य सुबह साड़ियों में मिशिगन एवेन्यू पर चल रही है।”
माथे पर बिंदी भी लगाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लड़कों को साड़ी पहनाने में मदद कर रही है क्योंकि वे अपने दोस्त की शादी की तैयारी कर रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए शिकागो में मिशिगन एवेन्यू में टहलते हुए दोनों को साड़ी पहने देखा जा सकता है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई। दूल्हा-दुल्हन, जो उनके भारतीय मित्र थे, जब उन्होंने उनकी अनूठी पोशाक देखी तो वे हंस पड़े। वीडियो में करीब आते ही तीनों गले मिले और मुस्कुराए। अब तक इस वीडियो को 37,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 3,81,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहें हैं कि इनमें कितना प्यारा है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
2 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines