---विज्ञापन---

Viral Video: शिकागो में दो पुरुषों ने दोस्त की शादी में पहना भारतीय महिलाओं का यह परिधान, देखें वीडियो

Viral Video: शिकागो में एक बड़ा अजब-गजब वाकया पेश आया है। यहां भारतीय कपल शादी कर रहा था। इस दौरान उनके दो विदेशी दोस्तों ने उनको बेहद अनुठा सरप्राइज दिया। हुआ कुछ यूं कि वह दोनों पुरुष अपने दोस्त की शादी में भारतीय परिधान साड़ी पहनकर पहुंच गए। इतना ही नहीं दोनों ने बकायदा बिंदी […]

---विज्ञापन---

Viral Video: शिकागो में एक बड़ा अजब-गजब वाकया पेश आया है। यहां भारतीय कपल शादी कर रहा था। इस दौरान उनके दो विदेशी दोस्तों ने उनको बेहद अनुठा सरप्राइज दिया। हुआ कुछ यूं कि वह दोनों पुरुष अपने दोस्त की शादी में भारतीय परिधान साड़ी पहनकर पहुंच गए। इतना ही नहीं दोनों ने बकायदा बिंदी लगाई। वह पैदल विवाह स्थल तक पहुंचे।

---विज्ञापन---

लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ना था मकसद

दरअसल, वह ऐसा कर लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने का एक संदेश देना चाहते थे। इन दिनों शादी में खूबसूरत साड़ियां पहने इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। दोनों दूल्हे के बेस्ट मैन हैं। शिकागो स्थित शादी के वीडियोग्राफर Paraagonfilms ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, “दूल्हे के 2 सबसे अच्छे पुरुषों के साथ शादी की एक सामान्य सुबह साड़ियों में मिशिगन एवेन्यू पर चल रही है।”

माथे पर बिंदी भी लगाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लड़कों को साड़ी पहनाने में मदद कर रही है क्योंकि वे अपने दोस्त की शादी की तैयारी कर रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए शिकागो में मिशिगन एवेन्यू में टहलते हुए दोनों को साड़ी पहने देखा जा सकता है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई। दूल्हा-दुल्हन, जो उनके भारतीय मित्र थे, जब उन्होंने उनकी अनूठी पोशाक देखी तो वे हंस पड़े। वीडियो में करीब आते ही तीनों गले मिले और मुस्कुराए। अब तक इस वीडियो को 37,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 3,81,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहें हैं कि इनमें कितना प्यारा है।

First published on: Nov 15, 2022 09:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola