Viral Video: मालिक के साथ मंदिर के सामने से गुजर रहा था डॉगी, फिर उसने जो किया, देखें वीडियो 

डॉगी गणपति के सामने नतमस्तक होते हुए

डॉगी गणपति के सामने नतमस्तक होते हुए

Viral Video: पेट्स की आपने सोशल मीडिया पर काफी वीडियो देखीं होगी जिसमें वह अपने मालिक के साथ  खेल रहें होते हैं या फिर प्यार-दुलार कर रहें होंते हैं। इन दिनों Social Media पर एक पालतू डॉगी की ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देख लोग उसकी सलामती की दुआ मांग रहें हैं। डॉगी मालिक के साथ मंदिर के सामने खड़ा पूजा-अर्चना करता दिख रहा है।

दरअसल, इस Viral Video में मालिक के साथ एक डॉगी सड़क पर जा रहा दिख रहा है। अचानक रास्ते में गणपति का एक मंदिर पड़ता है। मालिक वहां रुककर गणपति नमन करता और अपनी मंगल कामना का आर्शीवाद मांगता है। यह देख डॉगी भी अपने अगले दोनों पैरों पर झुककर गणपति को नमन करता है। फिर जब उसका मालिक वहां से चलता है तो वह उसके पीछे-पीछे चल देता है। वीडियो में वह उतनी देर नतमस्तक रहता है जितनी देर उसका मालिक गणेश जी की अर्चना कर रहा होता था।

Viral Video पर अब तक 287k लाइक हो चुके हैं। वहीं, 519 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कमेंट में लोग डॉगी को काफी प्यार दे रहें हैं। उसकी समझदारी की तारीफ कर रहें हैं। इतना ही नहीं डॉगी कितना प्रशिक्षित है इसकी भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। वीडियो में जैसे ही मालिक अपनी पूजा खत्म कर आगे चलता है डॉगी भी उसके पीछे चल देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ